कैप्सन - नौका दौड़ के विजेता को पुरूस्कार देते अतिथि
- फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। मानसरोवर तालाब पर शुक्रवार को मकर संक्रांति मेला आयोजन समिति द्वारा एक नौका दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में कल्लू माते ने पहला स्थान प्राप्त किया। हजारिया महादेव मंदिर के समीप आयोजित इस प्रतियोगिता को देखने के लिए आसपास के गांवों से भारी संख्या में युवा जुटे रहे।
प्रतियोगिता में कल्लू माते ने प्रथम, राजू रैयकवार ने द्वितीय और करन तथा प्रान रैकवार ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेेताओं को मुख्य अतिथि सुनील चौबे बुढबार और विशिष्ट अतिथि पीएन चतुर्वेदी ने नकद राशि देकर सम्मानित किया। सुनील चौबे ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति की जानकारी मिलती है। इस मौके पर कपिल मिश्रा, सौरभ जैन, रघुराज यादव, पिंकी यादव, गोविंद यादव आदि मौजूद रहे।