फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली तक गुलजार रहीं आभूषणों की दुकान

Thu, 12 Nov 2015 12:13 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। सराफा बाजार धनतेरस से लेकर दीपावली के दिन तक गुलजार रहा। बाजार में महिलाओं ने परिवार सहित पहुंचकर सोने के हार, चूड़ी, झुमकी व चांदी के सिक्के व मूर्तियां खरीदीं। बाजार में ग्राहकों की आवाजाही देख दुकानदारों के चेहरे खिले रहे।
विज्ञापन



करीब प15 दिन पहले दस ग्राम सोना 27,000 रुपए के आसपास था, लेकिन विगत दिनों इसमें एक हजार रुपए की गिरावट आ गई। चांदी भी 36 हजार रुपए से घटकर 35 हजार रुपए पहुंच गई। धनतेरस के शुभ अवसर पर सोने व चांदी में गिरावट आने से ग्राहकों ने जमकर खरीद की। महिलाओं ने परिजनों के साथ पहुंचकर सोने के हार, चूड़ी, टाप्स, झुमके आदि खरीदे तथा चांदी के सिक्के, पायलें, बिछिया व भगवान की मूर्तियों खरीदीं। सराफा व्यापारी अनूप कुमार नजा की मानें तो इस बार मार्केट ठीक रहा। धनतेरस के अवसर से लेकर दीवाली तक लगातार तीन दिनों से अच्छी ग्राहकी चलती रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें