फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघु सिंचाई विभाग के जेई के खिलाफ मुख्य अभियंता को लिखा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। लघु सिंचाई विभाग के एक अवर अभियंता के मेडिकल अवकाश को लेकर विभाग के मुख्य अभियंता को पत्र लिखा गया है। अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह ने पत्र में लिखा कि अवर अभियंता महेंद्र कुमार दुबे सात जनवरी से चिकित्सीय अवकाश पर हैं। लेकिन, जब मुख्य चिकित्साधिकारी से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मांगी गई तो उन्होंने बताया कि अवर अभियंता को केवल दवा की सलाह दी गई थी, उन्हें रेस्ट करने की कतई आवश्यकता नहीं थी। इस पर उनसे स्पष्टीकरण चाहा गया, लेकिन वह गायब हैं। दरअसल, अवर अभियंता के ब्लाक बार में तैनाती के दौरान कुआं निर्माण को लेकर कई शिकायतें आई थीं। इस पर उन्हें मुख्यालय अटैच कर दिया गया था। लेकिन, मुख्यालय पर वह बीमार हो गए और उन्होंने मेडिकल सर्टिफिकेट दे दिया। उनके बीमार होने जाने पर शक हुआ तो मामले की जांच कराई और मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर उनसे स्पष्टीकरण चाहा गया। अब अधिशासी अभियंता ने मुख्य अभियंता को पत्र लिख दिया है।
विज्ञापन

बिना अनुमति की विदेश यात्रा
अवर अभियंता को बिना अनुमति के विदेश यात्रा (सिंगापुर) जाना भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। मामले की शिकायत की गई है। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें