ललितपुर। थाना महरौनी अंतर्गत ग्राम छायन में एक युवक ने किसी बात से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया था, इस कारण पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। ग्राम छायन निवासी रविंद्र सिंह पुत्र महीप सिंह रविवार को सुबह घर में अकेला था। उसके अन्य परिजन भाई व उनके बच्चे सभी किसी कार्य से रिश्तेदारी में बाहर गए हुए थे। जिस कमरे में वह सो रहा था, उसी कमरे में उसने बिजली के कुंदे में रस्सी बांधकर गले में फांसी का फंदा बनाकर लटक गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घर लौटने पर परिजनों ने देखा और उसे फंदे से उतारा। हालांकि, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इस कारण पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका। मृतक अपने भाई के साथ घर में रहता था। थानाध्यक्ष अलमा अहिरवार ने बताया कि मृतक के परिजन बाहर गए थे और वह अकेला था। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया।