फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेडी ने देखी खेत, तालाबों की हकीकत

Sun, 21 May 2017 12:53 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
प्रशासन - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। शासन की योजना के तहत किसानों को खेतों में अनुुदान पर खोदे जा रहे खेत-तालाबों की हकीकत जानने के लिए लखनऊ से आए जाइंट डायरेक्टर ओपी पांडे ने शनिवार को दैलवारा, मसौराखुर्द में जाकर तालाबों की प्रगति का सत्यापन किया।
विज्ञापन



शासन की मंशानुसार खेतों की बेहतरीन सिंचाई व जल संरक्षण के उद्देश्य से खेत-तालाब बनाने की योजना चलाई गई है। इसके तहत जनपद में नए 370 खेत-तालाब खोदे जाने हैं। जबकि, ललितपुर इकाई में 184 नए खेत-तालाब खोदे जाएंगे। पिछले शासन वर्ष उक्त योजना के तहत कुल भी ललितपुर इकाई में 125 खेत-तालाब खोदे गए हैं। पिछले वर्ष खोदे गए तालाबों और वर्तमान में खोदे जा रहे खेत-तालाबों की हकीकत जानने के लिए शनिवार को लखनऊ से कृषि विभाग के जाइंट डायरेक्टर ओपी पांडे ललितपुर पहुंचे। उन्होंने भूमि संरक्षण अधिकारी रवि प्रकाश व अन्य अधिकारियों के साथ खेत-तालाबों के कार्य की प्रगति व सत्यापन के लिए वह ग्राम दैलवारा व मसौराखुर्द गए।


जहां उन्होंने खेत-तालाबों का निरीक्षण किया और तालाबों की गहराई आदि भी जांची। उन्होंने किसानों से खेत-तालाब योजना के बारे में बातचीत कर योजना के लाभ के बारे में जानकारी भी दी, ताकि किसान उक्त योजना से अधिक से अधिक तालाब खोदेें, इससे उस क्षेत्र में भूमि जल स्तर में सुधार किया जा सके और खेतों में सिंचाई की समस्या भी दूर हो सके। इस योजना में किसानों को पचास प्रतिशत अनुदान पर किसानों को खेत-तालाब बनवाए जा रहे हैं। अभी तक जनपद में सात तालाबों के लिए करीब 14 लाख रुपए का बजट प्राप्त हो चुका है, जैसे जैसे तालाब खुदते जाएंगे, किसानों को उनके खाते में तीन किस्तों में उक्त तालाब खुदाई की राशि मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें