फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ला मंडी में आवक शुरू, मसूर, मटर व चना सबसे अधिक

Tue, 06 Mar 2018 12:43 AM IST
Lalipur
विज्ञापन
market - फोटो : demo
विज्ञापन
रबी की फसल की कटाई के बाद गल्ला मंडी में जिंस की आवक शुरू हो गई है। इसमें मसूर, मटर व चना की आवक सबसे अधिक है। एक दिन में शुरुआत में करीब 12 से 14 हजार क्विंटल जिंस मंडी पहुंच रही है। मंडी में आवक बढ़ने से व्यापारियों की दुकानों के सामने अनाज के ढेर लगे हैं। चना व मसूर 3300 रुपये प्रति क्विंटल और मटर 2500 रुपये प्रति क्विंटल रही।
विज्ञापन

रबी की फसल की कटाई खेतों में शुरू हो गई है और किसान फसलें काटने के बाद मंडी की ओर रुख करने लगा है।
हालांकि रबी की फसल की पूरी कटाई मार्च से अप्रैल माह तक चलेगी। इस पर थ्रेश्ंिाग के बाद किसान अनाज मंडी पहुंचाने लगता है और अपनी सीजन की कमाई को खपाता है। फसल कटाई की शुरुआत में ही किसान जिंस लेकर गल्ला मंडी पहुंचने लगा है। सोमवार को मंडी में मटर व चना की आवक करीब तीन-तीन हजार क्विंटल रही, जबकि मसूर की आवक सबसे अधिक चार हजार क्विंटल तक रही। सरसों की आवक 1500 क्विंटल, बटरा एक हजार और गेहूं की आवक सबसे कम करीब दो सौ क्विंटल तक रही।
मंडी में आवक बढ़ने से जहां गल्ला व्यापारियों की दुकानों के सामने जिंस का ढेर लगने लगा है, मंडी में ट्रैक्टरों की लंबी-लंबी कतारें भी लगने लगी हैं। ऐसे में अब जहां व्यापारियों का व्यापार चल पड़ा है, वहीं किसानों को भी लंबे इंतजार और मेहनत के बाद साल भर की मेहनत का फल मिलने से उनके चेहरों पर खुशी देखी जा सकती है। सोमवार को मंडी में विभिन्न प्रकार की जिंस मटर 2450 से 2500 रुपये प्रति क्विंटल, चना 3300 से 3500 रुपये प्रति क्विंटल, मसूर 3300 रुपये, नया गेहूं 1500 रुपये, पुराना गेहूं 1600 रुपए, सरसों 3300 से 3500 रुपये, जवा 1150 रुपये और उड़द 2900 से 3000 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बिका। जानकारों के अनुसार मंडी में आवक अब दिन प्रतिदिन लगातार बढ़ती जाएगी, इससे मंडी में एक-एक दिन में 22 से 25 हजार क्विंटल तक आवक हो सकेगी और मंडी में आवक बढ़ने से भारी संख्या में ट्रैक्टर आदि आने से मंडी के बाहर तक लंबे जाम की स्थिति बन जाएगी।
विज्ञापन


मंडी में किसान नहीं होगा परेशान
फसल कटना शुरू हो गई है, जिससे किसान अपनी सहूलियत के हिसाब से मंडी में जिंस लेकर पहुुंचना शुरू हो गया है। जिंस की आवक बढ़ने पर मंडी में पर्याप्त व्यवस्था है, किसानों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

पुष्पेंद्र कुमार, मंडी सचिव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें