फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य समेत सभी सदस्य ग्राम पंचायत निर्विरोध निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। त्रिस्तरीय पंचायत के उपचुनाव में नाम वापसी के दिन ही तस्वीर साफ हो गई। सभी पदों पर एक-एक नामांकन पत्र ही शेष रह गया। जिस पर निर्वाचन अधिकारियों ने जिला पंचायत सदस्य मड़ावरा व सदस्य ग्राम पंचायत को निर्विरोध चुने जाने की घोषणा कर दी। सहायक निर्वाचन अधिकारी समर सिंह ने जिला पंचायत सदस्य मड़ावरा श्रद्धा सिंह (भाजपा प्रत्याशी) को विजयी होने का प्रमाण पत्र सौंपा।
विज्ञापन

गत दिवस जिला पंचायत सदस्य मड़ावरा व 1293 सदस्य ग्राम पंचायत पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया अपनाई गई। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य मड़ावरा पद के लिए तीन नामांकन पत्र जमा हुए थे। इनमें श्रद्धा सिंह, चंद्रभान रानी, मोतीदेवी ने नामांकन किया था। इस दौरान प्रत्याशियों ने जिन्हें प्रस्तावक बनाया गया, वह उस गांव के मतदाता नहीं थे। इसके अलावा अन्य दस्तावेजों में भी कमी पाई गई। जिस पर चंद्रभान रानी व मोती देवी का नामांकन रद्द कर दिया। इस तरह भाजपा की समर्थित प्रत्याशी श्रद्धा सिंह को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया। इससे भाजपा में खुशी की लहर दौड़ गई। ब्लाक मुख्यालयों में जमा हुए सदस्य ग्राम पंचायत के पदों पर भी एक-एक नामांकन अवशेष रह गया। इससे सभी पदों पर सदस्य ग्राम पंचायत निर्विरोध चुन लिए गए। उधर, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने मतदान के लिए होने वाले प्रशिक्षण को कैंसिल कर दिया, साथ ही मतदान कार्मिकों की ड्यूटी भी निरस्त कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें