ललितपुर। जिले में प्रथम महिला क्रिकेट कप का रविवार को शुभारंभ हुआ। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट मैच का पहला दिन राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं के नाम रहा। उन्होंने उद्घाटन मुकाबले में नेहरू महाविद्यालय की टीम को 17 रन से हराया।
स्व. राजेंद्र जायसवाल की स्मृति में प्रथम महिला हीरो कप क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ स्पोर्ट्स स्टेडियम में ऊषा जायसवाल एवं संरक्षक मनमोहन जड़िया ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है।
पहले दिन नेहरू महाविद्यालय की महिला टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। राजकीय बालिका इंटर कालेज की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 138 रन का लक्ष्य रखा। इसमें दीक्षा ने 54 रन, राखी राजा ने 33, खुशबू वर्मा ने 20 रन व सुविज्ञा ने 15 रन का योगदान दिया। नेहरू महाविद्यालय की ओर से गेंदबाजी में रचना, कीर्ति और अभिलाषा ने दो-दो विकेट लिए।
जबाब में उतरी नेहरू महाविद्यालय की टीम सात विकेट खोकर 120 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अभिलाषा राजा ने सर्वाधिक 35 रनों का योगदान दिया। अध्यक्षता टूर्नामेंट के अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा ने की।
इस मौके पर प्रधानाचार्य पूनम मलिक, प्रधानाचार्या डा.सूफिया, नीरज तिवारी, श्रीराम रजक, डा.अनिल सूर्यवंशी, शालिनी खरे, रामगोपाल अहिरवार, शिवचरन तिवारी, रवि चुनगी, जिला क्रिकेट एसोसिऐसन अध्यक्ष नीरज जैन मुल्लन, राजेंद्र मोहन दुबे, ध्रुव किलेदार, प्रमोद चौबे, संजय बादल, अब्दुल जाकिर, विजय साहू, अजय जैन, अशोक कुमार, राजकुमार साहू,
मनोज जैन, राहुल साहू, मनोज साहू, अक्षय दुबे, पुष्पेंद्र साहू, दीपक राजपूत, प्रेेम नामदेव, राजेश झा व गब्बर सेन आदि मौजूद रहे। आभार बृजबिहारी मिश्रा एवं सुधीर श्रीवास्तव ने जताया।