फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 24 से बदले मार्ग से जाएगी झेलम, 25 से मेमू रहेगी निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर/जाखलौन। झांसी में रेल पटरियों पर काम होने के चलते झेलम एक्सप्रेस 24 नवंबर से बदले रूट से चलेगी। ऐसे में यह ट्रेन ललितपुर व धौर्रा स्टेशन पर नहीं आएगी। 25 नवंबर से झांसी से ललितपुर और ललितपुर से बीना के मध्य मेमू ट्रेनों का संचालन भी बंद रहेगा। ऐसे में स्थानीय व्यापारी, छात्र-छात्राओं समेत दैनिक यात्रियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं, धौर्रा आने जाने वाले विद्यार्थियों को भी दिक्कत होगी।
रेलवे प्रशासन की ओर से झांसी में प्लेटफार्म तीन पर वॉशेवल एप्रन को हटाकर नई गिट्टी रहित पटरी बिछाने का काम किया जाना है। इसके चलते, रेलवे ने 25 नवंबर से आठ जनवरी तक झांसी से ललितपुर और ललितपुर से बीना के मध्य और झांसी से खजुराहो होते हुए ललितपुर के बीच चलने वाली मेमू ट्रेनों को निरस्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, 24 नवंबर से सात जनवरी तक झेलम एक्सप्रेस के रूट में बदलाव करते हुए ग्वालियर से गुना बीना के रास्ते चलाई जाएगी। वहीं, रक्सौल उधना, सूबेदारगंज-उधना एक्सप्रेस के मार्ग में भी बदलाव किया गया है। इससे यह दोनों ट्रेन भी ललितपुर नहीं आएंगी। तुलसी एक्सप्रेस के मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है लेकिन यह ट्रेन ललितपुर आकर टीकमगढ़ खजुराहो के रास्ते महोबा होते हुए जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें