फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: झेलम एक्सप्रेस एक सप्ताह से निरस्त, भटक रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पुणे से जम्मूतवी जाने वाली झेलम एक्सप्रेस एक सप्ताह से अधिक समय से निरस्त चल रही है। यह ट्रेन दोनों ओर से यानि पुणे से जम्मूतवी और जम्मूतवी से पुणे की ओर जाने में निरस्त की गई है।
जम्मूतवी में विकास एवं निर्माण कार्य के चलते यह ट्रेन निरस्त की गई है। चार मार्च के बाद इसके संचालित होने की उम्मीद है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। बरौनी से अहमदाबाद जाने वाली बरौनी एक्सप्रेस भी शुक्रवार को निरस्त रही। हालांकि, डाउन रूट की अहमदाबाद से चलकर बरौनी की ओर जाने वाली बरौनी एक्सप्रेस शुक्रवार को अपने निर्धारित समय पर चलाई गई। वहीं, दादर से गोरखपुर की ओर जाने वाली गोरखपुर स्पेशल मेला ट्रेन एवं गोरखपुर से चलकर दादर की ओर जाने वाली दादर सेंट्रल स्पेशल मेला ट्रेन भी निरस्त रही। 14115 प्रयागराज एक्सप्रेस महाकुंभ के चलते डॉ. आंबेडकरनगर से खजुराहो तक ही संचालित हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खजुराहो से प्रयागराज के मध्य निरस्त चल रही थी, लेकिन अब यह ट्रेन फिर खजुराहो से प्रयागराज के बीच संचालित होने लगी है। शुक्रवार को यह ट्रेन प्रयागराज तक के लिए फिर से संचालित की गई। पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि जल्द ही फिर से ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा।द
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें