फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी की टीम ने ललितपुर को हराया

Sat, 02 Jan 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्व. राम नारायण यादव की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच झांसी की टीम ने ललितपुर को हराकर जीत लिया है। इसमें बेहतरीन प्रदर्शन पर जितेंद्र कबूतरा को मैन ऑफ मैच चुना गया है।
विज्ञापन


इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब ललितपुर के तत्वावधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हो गया है। पूर्व राज्यमंत्री रतनलाल अहिरवार ने फीता काटकर शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि भाजपा के युवा नेता संजय तोमर, विशिष्ट अतिथि नरेंद्र कडंकी, नीरज तिवारी और अजय पहलवान उपस्थित रहे।

भारत क्रिकेट क्लब ललितपुर व दातार क्रिकेट क्लब परवई झांसी के मध्य मैच खेला गया। तीस ओवर के मैच में परवई की टीम ने आल आउट होकर 172 रन बनाए। इसमें परवई की ओर से जितेंद्र कबूतरा ने सर्वाधिक 50 रन, रिंकू ने 24 रन अर्जित किए। ललितपुर की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 28.1 ओवर में 134 रन का स्कोर खड़ा किया। इस तरह ललितपुर की टीम 38 रन से हार गई।  
विज्ञापन


ललितपुर की ओर से सबसे ज्यादा शुभम वाल्मीकि ने 47 और सोनू राजा ने 16 रन जोड़े। परवई की ओर से जितेंद्र ने तीन व प्रदीप ने दो विकेट झटके। आयोजन को सफल बनाने में धीरेंद्र सिंह, शत्रुघ्न यादव, सुमित कुमार वाल्मीकि, निशांक रायकवार, नीतेश संज्ञा, महिपाल सिंह, अतेंद्र सिंह परमार, सौरभ सिंह जुटे रहे।

कमेंटेटर मोहन पेंटर व स्कोरर विभांशु तिवारी रहे। इस मौके पर धर्मेंद्र यादव, संदर्भ पटसारिया, मोहर सिंह यादव, अक्षय सोनी, विवेक कुशवाहा, महेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें