फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर सुभाषचंद्र बोस के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

विज्ञापन
रानी लक्ष्मी बाई महाविद्यालय में दीप प्रज्ज्वलन करते अतिथि। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
जयंती पर सुभाषचंद्र बोस के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
विज्ञापन

ललितपुर। शनिवार को विभिन्न शैक्षिक संस्थाओं में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इसमें उनके जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला गया। आदिनाथ कॉलेज ऑफ एजूकेशन में नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती के कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति के सदस्य प्रदीप जैन ने दीप जलाकर किया। नेताजी की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर प्राचार्य डा. सुनील कुमार जैन ने कहा कि हमें नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। डा. सिंघई ने कहा कि अगर नेताजी के साथ दुर्घटना न होती तो देश 1947 से पहले आजाद हो गया होता। बीएड विभागाध्यक्ष अरविंद कुमार आर्या ने कहा कि नेताजी ने इंग्लैंड से सिविल सर्विस पास करने के बाद भी नौकरी नहीं की और भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष में कूद पड़े। सहायक प्राध्यापक अश्विनी कुमार जैन, बीए प्रभारी रामसेवक चंद्राकर ने सुभाषचंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान अनुराग कुमार नरवरिया, प्रोफेसर राजेश कुमार वर्मा, मनीषा साहू, संजय किशोर शर्मा, जगत नारायण दुबे, पुरुषोत्तम, महेंद्र सिंह राजपूत, देवेंद्र, डा. रोहित कुमार सिंघई व डीएलएड प्रभारी निधि जैन, राकेश कुमार, भानुप्रताप वाजपेयी, अमरेंद्र कुमार लाल, आयुषी मिश्रा, अनुज हुंडैत, बृजमोहन वर्मा, अंकित जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रानी लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में प्रबंधक राजेश यादव ने सुभाषचंद्र बोस की जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती व नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे । प्राचार्या डा. नीराजना चौबे ने कहा कि बोस ने देश को आजादी दिलाने में अपना जीवन समर्पित कर दिया। इस दौरान नरेंद्र रावत, प्रवक्ता पिंकेश कुमार, प्रवक्ता अंकित नामदेव, प्रवक्ता राहुल जैन, प्रवक्ता आशीष कुमार, कर्मचारीगण व छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें