फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास स्वीकृति के एवज में धन वसूली की शिकायत पर एफआईआर के निर्देश

विज्ञापन
समाधान दिवस पर ललितपुर कोतवाली में फरियाद सुनते डीएम और एसपी। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
आवास स्वीकृति के एवज में धन वसूली की शिकायत पर एफआईआर के निर्देश
विज्ञापन

ललितपुर। ब्लॉक बार अंतर्गत ग्राम पुराधनकुआं में जन चौपाल का आयोजन जिलाधिकारी अन्नावि दिनेशकुमार की अध्यक्षता किया गया। जिसमें आवास स्वीकृत कराए जाने के एवज में पैसों की वसूली की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान तत्कालीन ग्राम प्रधान खाकरौन हीराबाई रजक के पुत्रों द्वारा खाकरौन के ग्रामीणों से आवास निर्माण/स्वीकृत कराए जाने के लिए अवैध धन की वसूली की गई थी, जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी से की गई थी। जिस पर जिलाधिकारी ने एफआईआर दर्ज कराए जाने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम में हर घर जल योजना के तहत पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय की छत की मरम्मत व चारों ओर बाउंड्रीवाल बनाने का कार्य शीघ्र जाने के निर्देश दिए। तत्पश्चात गांव में विकास कार्यों व योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। जिलाधिकारी ने गांववासियों को योजनाओं के लाभ के लिए सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्राम की खतौनी के संबंध में स्पष्ट आख्या देने के लिए उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी न्यायायिक लवकुश त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. डीके गर्ग, उप जिलाधिकारी मोहम्मद कमर, खंड विकास अधिकारी बार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें