फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चार माह से बंद है जन औषधि केंद्र, सस्ती दवाओं के लिए भटक रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में चार माह से मरीजों को सस्ती दवाइयां मुहैया नहीं हो पा रही हैं। बीते वर्ष दिसंबर में कंपनी का अनुबंध समाप्त होने पर औषधि केंद्र बंद हो गया था। इससे प्रतिदिन लगभग 400 मरीज सस्ती दवाइयों के लिए भटक रहे हैं। न मिलने पर मजबूर होकर बाहर से महंगी दवाइयां खरीद रहे हैं।
मरीजों को सस्ती दर पर दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोले गए थे। यहां 50 से 90 फीसदी कम दाम में दवाइयां उपलब्ध हो रही थीं। मेडिकल कॉलेज में भी प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र खुला था। इस केंद्र से प्रतिदिन 360 से 400 मरीज दवाइयां खरीद रहे थे। लेकिन, दिसंबर में केंद्र संचालित कर रही कंपनी का अनुबंध समाप्त हो गया। इसके चलते 18 दिसंबर 2024 को केंद्र बंद कर दिया गया। तब से अब तक चार माह बाद भी इसे नहीं खोला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
निर्धन तबके के मरीजों के सामने दिक्कत : मेडिकल स्टोर पर दवाइयों के दाम अधिक हैं। यहां निर्धन मरीज दाम की जानकारी मिलने पर बिना दवाइयों के वापस हो जाते हैं। इसके बाद पैसा जुटाकर दूसरे दिन दवाइयां लेने आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें