फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कबड्डी में जामुनधारा, मटकी फोड़ में धमकना टीम जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्ध क्षेत्र देवा माता मंदिर पर महोत्सव के रूप में मनाया गया जन्माष्टमी पर्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। सिद्ध क्षेत्र देवा माता मंदिर पर जन्माष्टमी पर्व महोत्सव के रूप में मनाया गया। सोमवार को कबड्डी और कुश्ती के साथ साथ दही मटकी फोड़ प्रतियोगिताएं हुई। इसमें कबड्डी में जामुनधारा और मटकी फोड़ में धमकना की टीम ने जीत हासिल की।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए ब्लॉक प्रमुख गोलू राजा ने कहा कि आज भी क्षेत्र के लोग प्राचीन खेलों में रुचि रखे हुए हैं, यह खुशी की बात है। इस तरह की प्रतियोगिताओं से क्षेत्र में छिपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। कबड्डी प्रतियोगिता में धमकना, जामुनधारा, खदरी, हसारी, सतगता, सेरोन, बड़ाहार, दौलता बसतगुवा आदि गांवों से आई टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला धमकना और जामुनधारा कलां के मध्य हुआ। जिसमें जामुनधारा ने 18 प्वाइंट के अंतर से धमकना को हराया। वहीं, दही मटकी फोड़ प्रतियोगिता को देखने आसपास के गांवों से भारी संख्या में ग्रामीण जुटे। कई टीमों के बाद धमकना की टीम ने मटकी को तोड़ने में सफलता प्राप्त की। जिसे आयोजन समिति ने नकद राशि एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर तेरई फाटक चौकी प्रभारी प्रवीण गिरी, धनुषराम, आजाद यादव, राजीव यादव, पुष्पेंद्र, केपी यादव आदि मौजूद रहे।इस मौके पर जीतू यादव, जगरूप यादव, अशोक झा, भगवान सिंह आदि मौजूद रहे।

000
हरियाणा की महिला पहलवान मोनिका के दांवपेच देखने जुटी भीड़
तालबेहट। दंगल प्रतियोगिता में बाहर से आए पहलवानों के अलावा हरियाणा से आई मोनिका फोगाट ने अपने दांवपेच दिखाए लेकिन इन्हें एक कुश्ती में जीत तो एक में हार का सामना करना पड़ा। कुश्ती प्रतियोगिता में इस बार झांसी, बबीना, बीना, सागर और क्षेत्रीय पहलवानों के अलावा हरियाणा से आई महिला पहलवान मोनिका फोगाट ने भाग लिया।
क्षेत्रीय पहलवानों में रितेश बबीना और कृष्णा धमकना में कृष्णा ने शिशुपाल धमकना बनाम मोहित बबीना में शिशुपाल और राज बबीना और विशाल बम्होरी में राज बबीना विजयी हुए। इस मौके पर लगभग 36 कुश्ती हुईं, जिसमें धमकना पहलवानों ने अपना जलवा दिखाया। प्रतियोगिता में बड़ी कुश्ती में कुलदीप बबीना और नितेश डागरवाहा के बीच हुई। जिसमें नितेश ने बाजी मारी। वहीं रोमांचक कुश्ती महिला पहलवान मोनिका फोगाट हरियाणा और पहलवान यादव टपरियन के मध्य हुई जो बराबरी पर रही।
विज्ञापन

वहीं दूसरी कुश्ती में मोनिका फोगाट ने कपिल यादव टोड़ी के मध्य हुई। जिसमें कपिल ने मोनिका को हराया तो पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। इस मौके पर फूल सिंह, मानसिंह यादव, डॉ. सत्येंद्र सिंह बुंदेला, ज्ञान सिंह कड़ेसराकलां, महेंद्र सिंह, शैलेंद्र राजा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें