फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Tue, 12 Sep 2023 12:24 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोचिंग से घर लौटे पुत्र ने देखा शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। एक युवक का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजन फांसी लगाने का कारण नहीं बता पाए।
शहर के मोहल्ला नईबस्ती क्षेत्रपाल मंदिर के पीछे निवासी तेजपाल सिंह यादव (38) का शव सोमवार की शाम को उसके घर के अंदर दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला। परिजनों ने बताया कि सोमवार को तेजपाल सिंह अपनी पत्नी द्रौपती के साथ था। जबकि पुत्र कोचिंग गया हुआ था। कोचिंग से जब वह घर आया और कमरे में गया तो यहां पिता तेजपाल फंदे पर लटके
विज्ञापन

शोर सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे और फंदे से नीचे उतारकर तेजपाल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का एक पुत्र है। परिजनों ने बताया कि तेजपाल ने किसी समस्या का कोई जिक्र नहीं किया। उसने फांसी क्यों लगा ली, उन्हें पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें