फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जल संस्थान ने टंकी का मोटर बदला, पानी की सप्लाई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर-पाली। नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित जल संस्थान की टंकी का फुंकी मोटर बदल कर शुक्रवार को पानी की सप्लाई सुचारु करा दी गई। सुबह सात बजे जैसे ही नलों से पानी मिलना शुरू हुआ, लोगों ने राहत की सांस ली।
मंगलवार रात जल संस्थान की टंकी की मोटर फुंकने से बुधवार को पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। इससे करीब 10 हजार की आबादी को पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ा। दो दिनों से पानी के संकट से जूझ रही जनता की समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से चार अप्रैल के अंक में पेज दो पर ‘48 घंटे बाद भी नहीं ठीक हुई मोटर, हजारों लोग प्यासे’ शीर्षक से प्रकाशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल संस्थान ने खबर को गंभीरता से लेते हुए तत्काल दूसरी मोटर लगवाकर पानी की सप्लाई शुक्रवार सुबह से शुरू कराई। नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष तिवारी ने कहा कि पहले मोटर खराब होने से करीब पांच दिन तक लोगों को पानी के लिए परेशान रहना पड़ता था, लेकिन इस बार जल संस्थान के अधिशासी अभियंता ने मोटर बदलवाकर नगरवासियों को पानी की समस्या से निजात दिलाई। उन्होंने समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित करने के लिए अमर उजाला का भी आभार जताया।
000000000000000
खराब मोटर सही कराने में समय लगता है। दूसरी मोटर लगवा कर पानी की सप्लाई शुरू करा दी गई है।-अभिलेश कुमार, अवर अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें