ललितपुर। समोवशरण विधान का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हो गया। इसके प्रारंभ में घटयात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाएं मंगल कलश लेकर पीले वस्त्र पहनकर चल रही थीं।
आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी के ससंघ सानिध्य में श्री क्षेत्रपाल मंदिर में समोवशरण विधान का शुभारंभ हुआ। इसमें श्री शांतिनाथ मंदिर नईबस्ती से श्रद्धालु श्रीजी को गाजे बाजे के साथ लेकर आयोजन स्थल पर पहुंचे, जहां विधिविधान के साथ उन्हें विराजमान किया गया। श्रद्धालु श्रीजी की निकली सवारी, श्रीजी की महिमा है न्यारी की मधुर धुन पर ढोलों की थापों पर थिरकते चल रहे थे। वहीं, जैन अटा मंदिर से प्रारंभ हुई घटयात्रा वर्णी कालेज चौराहा से सूचना केंद्र नईबस्ती पहुंची, जहां श्री शांतिनाथ मंदिर से विधान हेतु श्रीजी भगवान को को समाज के लोग गाजे-बाजे के साथ लेकर आए। इस दौरान जगह-जगह आरती उतारी गई।
श्रीजी की शोभायात्रा की अगुवाई आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी ने की। इसके बाद श्री क्षेत्रपाल मंदिर में धर्मसभा को संबोधित करते हुए आर्यिकाश्री ने कहा सद्गुरु की शरण में ही कल्याण है। प्रभु के समोवशरण में बैठने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि यह, वह समय है, जो जीवन की प्रकृति को बदल देता है। 24 समोवशरण विधान को असीम पुण्य का संचय करने वाला बताते हुए आर्यिकाश्री ने कहा कि विधान में विशुद्धि पूर्वक भक्ति करने का आनंद ही अनूठा है। इसके पूर्व प्रतिष्ठाचार्य प्रदीप भैया ने भगवान दास व राजेश कुमार कैलगुवां परिवार द्वारा ध्वजारोहण किया। मंगलाचरण स्वतंत्र जैन रुड़की और मीना जैन डूंगरपुर द्वारा किया गया। कलश सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम अंकिता जैन, द्वितीय संध्या जैन एवं तृतीय प्राची जैन रहीं। उन्हें पुरस्कार दिया गया।
समोवशरण के लिए पात्र चयनित
ललितपुर। नगर में यह पहला अवसर होगा, जब 24 तीर्थंकर भगवान का समोवशरण किया गया। इसमें भगवान ऋषभदेव के समोवशरण में चक्रवर्ती के रूप में करतार चंद, सतीश कुमार, मुन्नालाल, पवन कुमार जैन, अभिलाषा परिवार, सुरेश कुमार, विकास कुमार, आकाश गैस एजेंसी परिवार को कुबेर, जितेंद्र कुमार, ज्योति नजा परिवार को सौधर्म इंद्र, सुंदरलाल, प्रकाश चंद, महेश और पुष्पेंद्र जैन अनौरा परिवार को महायज्ञ नायक, बाहुबलि के रूप में अध्यक्ष मदनपुर तीर्थक्षेत्र कमेटी स्वतंत्र मोदी, ईशान इंद्र देवेंद्र कुमार व श्रीश सिंघई को चयनित किया गया। इसके अलावा कुंदन लाल जैन को अजितनाथ, जिनेंद्र कुमार जैन मयूर को संभवनाथ, निर्मलकुमार कुम्हैड़ी को अभिनंदन नाथ, राजू सिंघई को सुमतिनाथ, विनोद कामरा को पद्य प्रभु, अशोक जैन दैलवारा को सुपार्श्वनाथ, सुरेश चंद जैन को चंद्रप्रभ, करतार चंद जैन को पुष्प दंत, विनोद कुमार जैन को शीतलनाथ, सतीश चंद, आनंद कुमार विरधा को श्रयांस नाथ, शिखर चंद, सुभाषचंद किसलवास को बांसपूज्य, तरसचंद, संजीव जैन को विमलनाथ, आनंद कुमार मनोज जैन बबीना को अनंतनाथ, ताराचंद अरविंद कुमार जैन को धर्मनाथ,
डा. अशोक जैन भावनगर को शांतिनाथ, रामप्रकाश, वीरेंद्र जैन बछरावनी को कुंथनाथ, चंदाबाई कडंकी परिवार को अरनाथ, प्रमोद कुमार जैन को मल्लिनाथ, सिंघई चक्रेश कुमार, अनिल कुमार को मुनि सुब्रतनाथ, सोमचंद, संजीव कुमार को नमिनाथ, सतीश चंद नजा को नेमिनाथ, अनिलकुमार, अक्षय कुमार व अजय अलया परिवार को पार्श्वनाथ एवं शांतिवाई गंगचारी को वर्धमान स्वामी के समोवशरण में बैठकर विधान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। विधान के पात्रों को जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, महामंत्री डा. अक्षय टडैया, प्रदीप सतरवांस, मुकेश सराफ, मोदी पंकज जैन, मनोज बबीना, प्रभात लागौन, कपूरचंद जैन लागौन, संजीव जैन, सत्येंद्र जैन गदयाना, अक्षय अलया, गेंदालाल सतभैया, अभिषेक अनौरा, जिनेंद्र जैन थनवारा, मीना इमलिया, जिनेंद्र जैन आदि ने सम्मानित किया।