फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनि श्री का ससंघ ललितपुर से विहार,सेरोन जी में प्रवेश आज

विज्ञापन
मुनि श्री संघ के बिहार के दौरान आशीर्वाद लेते श्रद्धालु - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। संत शिरोमणि आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनिश्री प्रसाद सागर महाराज का ललितपुर से ससंघ विहार हुआ। मुनिसंघ रात्रि में ग्राम दैलवारा ग्राम में विश्राम कर बुधवार की सुबह अतिशय जैन तीर्थ क्षेत्र सेरोनजी में प्रवेश करेगा।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह मुनिश्री प्रसाद सागर महाराज ने संघस्थ मुनिश्री पदम सागर महाराज, मुनि उत्तम सागर महाराज, मुनि शैल सागर महाराज, मुनि पुराण सागर महाराज, मुनि निकलंक सागर महाराज के साथ गणाचार्य विराग सागर महाराज के शिष्य विनिश्चल सागर महाराज और क्षुल्लक विभद्र सागर महाराज की मौजूदगी में आदिनाथ जैन बड़ा मंदिर में शांति धारा हुई। मुनिश्री प्रसाद सागर महाराज ने ससंघ मंदिर में दर्शन किए। मुनि संघ की अगुवाई मुनिश्री विनिश्चलसागर महाराज ससंघ ने श्रावकों के साथ की। मुनि संघ बुधवार की सुबह अतिशय जैन तीर्थ सेरोनजी में प्रवेश करेगा। जहां पर मुनि संघ की आहार चर्या होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें