फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु की भक्ति में ही कल्याण

Thu, 05 Nov 2015 12:48 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर (ब्यूरो)। आचार्यश्री विद्यासागर महाराज ने जीवन में धर्म को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि प्रभु की भक्ति में ही कल्याण है। उन्होंने सभी को धर्म के मार्ग में तल्लीन रहने को प्रेरित किया।
विज्ञापन



बीना बाराह में विराजमान आचार्यश्री के चरणों का पाद प्रक्षालन सुरेश चंद, आकाश जैन और विकास जैन ने किया। जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल ने आर्यिकाश्री पूर्णमति माताजी के सानिध्य में संपन्न हुए अहर्चक्र महामंडल विधान की सफलता को आचार्यश्री का आशीर्वाद बताया। विधान के प्रमुख पात्र चक्रवर्ती करतार चंद, मुन्ना लाल जैन सैदपुर, सौधर्म इंद्र जितेंद्र नजा, महायज्ञ नायक सुंदर लाल अनौरा बाहुबलि स्वतंत्र मोदी, ईशान इंद्र देवेंद्र सिंघई, भगवान दास कैलगुवा, नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल आदि ने उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।


आर्यिकाश्री ने कहा कि धर्म के मार्ग में ज्ञान जरूरी है, इसको जितना प्राप्त करो, उतना कम है। इस मौके पर महामंत्री डा. अक्षय टडेया, प्रदीप सतरवांस, राजेंद्र जैन थनवारा, मोदी पंकज जैन, जिनेंद्र जैन, विजय जैन नेता, कैलाश सराफ, मनोज जैन बबीना, सुधीर जैन सिवनी, गैंदालाल सतभैया, नरेंद्र जैन, छोटे पहलवान, कपूर चंद लागौन मौजूद रहे। मंगलाचरण कवि चंद्रसेन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें