फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: महिला किसान से चार हजार की रिश्वत लेते सींचपाल रंगेहाथ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते ने बुधवार को सिंचाई खंड तृतीय में तैनात जिलेदार को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। वह पट्टा नवीनीकरण के एवज में महिला किसान से चार हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था।
तहसील पाली के ग्राम बगौनी के मजरा जमुनिया निवासी भागवती सिंह ने शिकायत की थी कि उसके नाम से अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड ने एक जुलाई 2023 से 30 जून 2029 तक की अवधि के लिए दो एकड़ का पट्टा आवंटित किया था। अधिशासी अभियंता ने 29 अगस्त 2024 को झूठी शिकायत के आधार पर उसका पट्टा निरस्त कर दिया था। यह पट्टा पुनः कराने और कब्जा दिलाने के एवज में सींचपाल मुश्ताक अली ने चार हजार रुपये मांगे।
विज्ञापन

सींचपाल को रिश्वत का पैसा मंगलवार को देना तय हुआ था। महिला किसान की शिकायत पर मंगलवार को भ्रष्टाचार निवारण संगठन झांसी मंडल झांसी की ट्रैप टीम निरीक्षक शादाब खान के नेतृत्व में ललितपुर आई। यहां महिला को केमिकल लगे पांच-पांच सौ के नोट देकर तुवन चौराहे के पास जीयो मार्ट के पीछे गली में भेजा। जैसे ही महिला ने रिश्वत के रुपये दिए, पहले से मौजूद टीम ने सींचपाल मुश्ताक अली को रंगेहाथ पकड़ लिया। टीम आरोपी सींचपाल मुश्ताक अली निवासी सतियनपुरा कुलपहाड़, जनपद महोबा हाल निवासी डैम कॉलोनी मोहल्ला तालाबपुरा को लेकर कोतवाली सदर पहुंची। यहां आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी रही।
-
टीम में ये रहे शामिल : भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई झांसी की टीम में निरीक्षक शादाब खान, निरीक्षक ठाकुरदास, राहुल कुशवाहा, इरशाद खां, ओमकार सिंह, मोहम्मद आरिफ, जितेंद्र सिंह, शिवम गुप्ता, राहुल उपाध्याय, मनोज कुमार, मनोज पाल और शंकर लाल शामिल रहे।

15 दिन से सींचपाल को पकड़ने में जुटी थी टीम : सींचपाल मुश्ताक अली को रिश्वत लेते पकड़ने के लिए भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम कई दिनों से जुटी थी। करीब 15 दिन पूर्व भी उक्त सींचपाल के रिश्वत लेने की शिकायत ग्राम जमुनिया के ही लक्ष्मन सिंह ने की थी। भ्रष्टाचार निवारण की टीम ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया था, लेकिन सींचपाल हाथ से फिसल गया था।
-
टैक्सी से शहर में आई टीम : पिछली बार सींचपाल के हाथ से फिसल जाने के बाद इस बार भ्रष्टाचार निवारण संगठन टीम पूरी तैयारी के साथ आई। टीम के आने की किसी को भनक न लगे, इसके लिए अपने चार पहिया वाहनों को हाईवे पर खड़ा कर दिया। इसके बाद टीम टैक्सी से शहर में पहुंची।

पहले भी पकड़े जा चुके रिश्वत लेते कर्मचारी
- 24 जनवरी 2018 को औषधि एवं खाद्य सुरक्षा विभाग में तैनात ड्रग इंस्पेक्टर प्रीति सिंह को मेडिकल स्टोर के लाइसेंस के नाम पर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए झांसी की एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा था।
- 17 सितंबर 2017 को बीएसए कार्यालय में तैनात लिपिक रमाशंकर को शिक्षिका से उसके वेतन का नवीनीकरण करने और वेतन का इंक्रीमेंट जोड़ने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए झांसी की एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा था।
- 30 जनवरी 2023 को पाली तहसील अंतर्गत ग्राम बालाबेहट में तैनात लेखपाल आशुतोष को एंटी करप्शन टीम झांसी ने ग्राम सभा की सड़क का निर्माण रुकवाने के एवज में 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा था।
- 2 मई 2023 को सीबीआई की टीम ने स्टेशन रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक को 20 लाख रुपये की सीसी लिमिट बनवाने के लिए बैंक मित्र के माध्यम से एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा था।
- 9 अगस्त 2023 को तहसील सदर में तैनात चकबंदी लेखपाल चम्मेल सिंह को किसान से वसीयत चढ़वाने के नाम पर दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम झांसी ने रंगेहाथ पकड़ा था।
- 27 अक्तूबर 2023 को सिंचाई विभाग में तैनात जिलेदार शहजाद अली को सजनाम बांध के डूब क्षेत्र में किसान से दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम झांसी ने पकड़ा था।
- 4 जुलाई 2024 को सिंचाई विभाग में तैनात जिलेदार शहजाद अली और उसके साथी राकेश रैकवार को पट्टा नवीनीकरण के नाम पर पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम झांसी ने रंगेहाथ पकड़ा था।
विज्ञापन

- 5 सितंबर 2024 को पूर्व माध्यमिक विद्यालय दावनी में तैनात शिक्षक पंकज जैन को एक कर्मचारी से दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम झांसी ने रंगेहाथ पकड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें