ललितपुर में भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते ने बुधवार को सिंचाई खंड तृतीय में तैनात जिलेदार को पट्टा नवीनीकरण के एवज में महिला किसान से चार हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। वहीं, जिलेदार का दोस्त भी पकड़ा गया।
ललितपुर में भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते ने बुधवार को सिंचाई खंड तृतीय में तैनात जिलेदार को पट्टा नवीनीकरण के एवज में महिला किसान से चार हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। वहीं, जिलेदार का दोस्त भी पकड़ा गया।
विज्ञापन
तहसील पाली के ग्राम बगौनी के मजरा जमुनिया निवासी भागवती पत्नी स्व राम सिंह ने शिकायत की थी कि उसके नाम से अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड ने एक जुलाई 2023 से 30 जून 2029 तक की अवधि के लिए बंदोबस्त नंबर 243 रकवा पट्टा 2.00, भूमि का पट्टा आवंटित किया था। जोकि अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड के द्वारा 29 अगस्त 2024 को झूठी शिकायती पत्र के आधार पर उसका आवंटित पट्टा निरस्त कर दिया था। इस पट्टे को पुनः कराकर और कब्जा दिलाने के एवज में सिंचाई खंड में तैनात सींचपाल मुश्ताक अली द्वारा चार हजार रुपये मांगे गए हैं। कहा कि उसका पट्टा दोबारा करा के कब्जा करा दिया जाएगा। चार हजार रुपये देने पर ही पट्टा के कागज देने की बात कही।
सींचपाल मुस्ताक अली को उक्त रिश्वत का पैसा मंगलवार को देना तय हुआ था। महिला किसान ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन झांसी इकाई में की। शिकायत पर मंगलवार को भ्रष्टाचार निवारण संगठन झांसी मंडल झांसी की ट्रैप टीम ललितपुर आई। यहां जाल बिछाया और शिकायतकर्ता महिला को केमिकल लगे पांच पांच सौ के नोट देकर तुवन चौराहे के पास जीयो मार्ट के पीछे गली में भेज दिया। इधर टीम भी सदाभेष में आसपास तैनात हो गई। जैसे ही महिला ने रिश्वत के रुपये दिए पहले से मौजूद टीम ने सींचपाल को रंगेहाथ पकड़ लिया। टीम आरोपी सींचपाल मुश्ताक अली निवासी सतियनपुरा कुलपहाड जनपद महोबा हाल निवासी मोहल्ला तालाबपुरा को लेकर कोतवाली सदर लेकर पहुंची। यहां टीम कार्रवाई करने में जुट गई है।