फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच : दुनातर धाम पर बने घाट की गुणवत्ता मिली घटिया

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। दुनातर धाम पर निर्मित घाट की गुणवत्ता जांच में घटिया पाई गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी ने दो सदस्यीय जांच टीम का गठन किया था। टीम ने स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता परखी।
विज्ञापन

जिला पंचायत ने विकास खंड बार में सजनाम नदी स्थित दनातर धाम पर 12 लाख रुपये की लागत से घाट का निर्माण कराया था। 15वें वित्त से निर्मित एक घाट पहली ही बरसात में ढह गया था। इसकी गुणवत्ता की जांच के लिए बनी दो सदस्यीय कमेटी में जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, सहायक अभियंता ग्राम्य विकास विभाग संदीप तिवारी को शामिल किया गया। टीम ने जांच में पाया कि 14 सीढ़ियों का निर्माण कराया गया था, जिसकी दो सीढ़ियां धराशायी हो चुकी थीं। साथ ही निर्माण में कोर्ससैंड के स्थान पर ठेकेदार ने एमसैंड का उपयोग किया था। हालांकि, इस कार्य का अभी भुगतान नहीं हुआ है, ठेकेदार को मानक के अनुरूप कार्य कराने की संस्तुति की गई है। जांच अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को सौंप दी है।
विज्ञापन


दुनातर धाम पर निर्मित घाट की गुणवत्ता की जांच डीआरडीए के सहायक अभियंता के साथ की। कार्रवाई के लिए रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को सौंप दी है।
अतिरंजन सिंह, जिला विकास अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें