ललितपुर। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की जांच में तीन कोरोना के मरीज मिले हैं। तीनों मरीजों को आइसोलेट में रखा गया है।
दीपावली को लेकर बाजार में भीड़ जुट रही हैं। ऐसे में अधिकांश लोग कोविड गाइड लाइन का पालन भी नहीं कर रहे हैं। बढ़ती भीड़ के साथ कोरोना के मामले भी बढ़ रहे हैं। बढ़ते संक्रमण को लेकर बचाव के नियमों का पालन करने की जरूरत है। चिकित्सकों का कहना है बचाव के लिए मुंह पर मॉस्क व लोगों से दूरी बनाकर रखें। भीड़ भाड़ में जाने से बचें। कोरोना जैसे लक्षण होने पर चिकित्सक से सलाह अवश्य लें।
शुक्रवार को विभिन्न स्वास्थ्य इकाईयों पर 523 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए थे। इनमें 225 आरटीपीसीआर किट से व एंटीजन किट से 298 सैंपल लिए गए। इनकी जांच में तीन व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए। संक्रमितों में ब्लॉक मड़ावरा के ग्राम गुड़ाखुर्द निवासी 26 वर्षीय युवक, कस्बा निवासी 30 वर्षीय व्यक्ति व बम्हौरीकलां निवासी 53 व्यक्ति शामिल है। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर छह हो गई है।
शुक्रवार को जांच में तीन व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को होम आइसोलेट किया गया है।
- डॉ. जेएस बक्शी, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी