फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: मिट्टी का टीला धसकने से दो लोगों की दबकर मौत, दो घायल, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 21 Oct 2022 03:24 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

ये लोग गांव में अवैध खनन वाले इलाके में एक टीला से मिट्टी लेने गए थे। जिस समय ये लोग मिट्टी खोद रहे थे तभी टीला धसक गया और मिट्टी में चारों लोग दब गए। 
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर के तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के पूरा कला अंतर्गत ग्राम विजयपुरा में मिट्टी की खदान गिरने से दो युवाओं की मौके पर मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गांव विजयपुरा निवासी नीरज कुशवाहा 22, जीतू कुशवाहा 19, सोनू 28 और बबलू 30 वर्षीय शुक्रवार को गांव में अवैध खनन वाले इलाके में एक टीला से मिट्टी लेने गए थे। जिस समय ये लोग मिट्टी खोद रहे थे तभी टीला धसक गया। मिट्टी में चारों लोग दब गए।

आसपास के लोगों ने सभी को जैसे-तैसे बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने नीरज और जीतू को मृत घोषित कर दिया। घायल सोनू और बबलू का उपचार किया जा रहा है। सूचना पर एसडीएम अमित कुमार बाजपेई और तहसीलदार अभिमन्यु कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें