फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: इनामी अंतरराज्यीय बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
मुठभेड़ के गोली लगने से घायल हुए बदमाश और पकड़े गए उसके  साथी के साथ थाना मड़ावरा पुलिस की टीम। - फोटो : Archive
विज्ञापन
ललितपुर। मड़ावरा थाना पुलिस ने सोमवार को 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश सरताज उर्फ तरु को गिरफ्तार किया। पुलिस मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके साथी सिकंदर अली ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन

सरताज वर्ष 2023 से चोरी के एक मामले में वांछित था। जनपद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सोमवार सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो बदमाश रोहिणी बांध के वन क्षेत्र में हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में सरताज घायल होकर गिर गया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से तमंचा, कारतूस और नकद रुपये बरामद किए। सरताज ने पूछताछ में बताया कि वह सिकंदर के साथ नई चोरी की घटना के उद्देश्य से वहां मौजूद था।
कई राज्यों में कर चुका है चोरियां
सरताज ने नोएडा, सीतापुर, रामपुर, बांदा, भोपाल और छतरपुर सहित कई शहरों में चोरियां की हैं। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। मड़ावरा के कैलाश सोनी की शांति ज्वैलर्स में 17 अगस्त 2023 को चोरी हुई थी। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद इस घटना में सरताज का नाम सामने आया था।
विज्ञापन


तीन साल पहले मड़ावरा में एक सराफा दुकान में हुई सोने की अंगूठी चोरी की घटना में प्रकाश में आए सरताज उर्फ तरु को पुलिस मुठभेड़ में गाेली लगने से घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि उसके एक साथी को भी मौके से पकड़ा गया। उनके पास से तमंचा और कारतूस मिले। गिरफ्तार सरताज उर्फ तरु के खिलाफ यूपी-एमपी के थाना क्षेत्रों में मुकदमे में दर्ज है। प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जा रही है।-कालू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें