फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटेलीजेंस ब्यूरो की टीम ने की पाकिस्तान से लौटे सोनू सिंह से पूछताछ

विज्ञापन
interrogation.jpeg - फोटो : interrogation.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। बुधवार को झांसी से आई इंटेलीजेंस ब्यूरो की टीम ने पाकिस्तान से लौटे सोनू सिंह से महरौनी में बुलाकर पूछताछ की। सोनू सिंह ने अपने साथ पाकिस्तान में हुई प्रताड़ना को लेकर जानकारी दी।
विज्ञापन

थाना मड़ावरा के ग्राम सतवांसा निवासी सोनू सिंह तेरह साल पाकिस्तान की विभिन्न जेलों में बिताने के बाद डेढ़ माह पूर्व 26 अक्तूबर को अमृतसर लौटकर आया था। गृह सचिव के आदेश पर उसे अमृतसर प्रशासन ने चार दिसंबर को ललितपुर जिला प्रशासन की टीम को सौंप दिया था। पांच दिसंबर की रात वह प्रशासन की टीम के साथ ललितपुर लौट आया, जहां उसका जगह-जगह स्वागत किया गया था।
सोनू के तेरह साल तक पाकिस्तान की जेलों में रहने और रिहाई के बाद वतन वापसी पर बुधवार को इंटेलीजेेंस ब्यूरो झांसी की टीम सोनू सिंह से उसके साथ वहां हुए व्यवहार और प्रताड़ना आदि के संबंध में जानकारी लेने जिले की एलआईयू और पुलिस प्रशासन की टीम के साथ महरौनी क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंची। वहां मड़ावरा इंस्पेक्टर के साथ सोनू सिंह को बुलाकर पूछताछ की। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक डा. बृजेश सिंह ने बताया कि अभी सोनू से टीम द्वारा कुछ अहम जानकारियां लेनी बाकी हैं। पूछताछ पूरी होने के बाद ही रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजी जाएगी। पूछताछ के दौरान मड़ावरा इंस्पेक्टर कृष्णदेव सिंह, एलआईयू इंस्पेक्टर ललितपुर, क्षेत्राधिकारी महरौनी फूलचंद मौजूद रहे। सोनू सिंह ने अपने साथ पाकिस्तान में प्रताड़ना के संबंध में टीम को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें