फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अंग्रेजी के सवालों में उलझे इंटर के परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बुधवार को दो पालियों में हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई। पंजीकृत 15577 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 14986 उपस्थित रहे और 591 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए 49 केंद्र बनाए गए हैं। सुबह की पाली में हाईस्कूल का उर्दू का पेपर तीन केंद्रों पर हुआ। आठ के सापेक्ष सात परीक्षार्थी उपस्थित रहे। एक अनुपस्थित रहा। वहीं, इंटरमीडिएट का व्यावसायिक विषय का पेपर छह केंद्रों पर हुआ। पंजीकृत 257 के सापेक्ष 252 परीक्षार्थी पेपर देने पहुंचे और पांच अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के तीन पेपर हुए। अंग्रेजी का पेपर 48 केंद्रों पर हुआ। 14855 के सापेक्ष 14280 परीक्षार्थी पेपर देने को उपस्थित हुए, जबकि 575 अनुपस्थित रहे। कृषि गणित एवं सांख्यिकी का पेपर 11 केंद्रों पर हुआ। पंजीकृत 228 में से 219 परीक्षार्थी पेपर देने पहुंचे और नौ अनुपस्थित रहे। कृषि रसायन विज्ञान का पेपर 11 केंद्रों पर हुआ। पंजीकृत 229 के सापेक्ष 228 उपस्थित रहे और एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। परीक्षा के दौरान सचल दल और नामित मजिस्ट्रेट भ्रमणशील रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों पालियों में हुई परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक हुई। सचल दल भ्रमणशील रहे और परीक्षा का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें