फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पति पर महिला को जहर देकर मारने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। कोतवाली पुलिस ने ग्राम बम्होरीसर निवासी रश्मि की तहरीर पर पति, सास और दो अन्य सहित चार के खिलाफ जान से मारने के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम नगवास की रहने वाली है। पांच वर्ष पूर्व उसकी शादी बम्होरीसर निवासी साेनू सिंह के साथ हुई थी। दहेज को लेकर ससुराल वाले परेशान करने लगे थे। उसने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दो वर्ष पूर्व न्यायिक मजिस्ट्रेट ने समझौता कराकर ससुराल भेज दिया था। दो माह पहले फिर से ससुराल के लोग दहेज के लिए उत्पीड़न करने लगे। छह मार्च को सास गंगा, पूजा और लखन सिंह ने पकड़ लिया तथा पति सोनू ने जहर पिला दिया। उसकी हालत बिगड़ गई। भाई जब बम्होरीसर आया तब उसे जानकारी हुई कि मुझे जहर दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गम्भीर हालत में मुझे तालबेहट से ललितपुर रेफर किया गया। बाद में ललितपुर से झांसी रेफर किया गया। पुलिस ने चारों पर जान से मारने के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें