फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: छह से 11वीं के छात्रों में बढ़ाई जाएगी विज्ञान के प्रति रुचि

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा छह से 11वीं के छात्राें में अब विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाई जाएगी। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान मंथन नाम से प्रतियोगिता होगी। छात्रों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। जनपद स्तर पर इसकी कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद अंतर्गत 39 राजकीय विद्यालय संचालित हैं, इनमें 31 राजकीय हाईस्कूल व आठ राजकीय इंटर कॉलेज शामिल हैं। विद्यालयों में करीब बीस हजार छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां और प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। अब शासन ने विज्ञान भारती के तहत विज्ञान मंथन नाम से प्रतियोगिता कराने की पहल की है। अधिकारियों के अनुसार इस प्रकार की प्रतियोगिता कराने का मुख्य उद्देश्य विज्ञान के क्षेत्र में युवाओं की रुचि पैदा करना है। इस प्रतियोगिता के लिए छात्रों को जागरूक किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि अधिक से अधिक छात्रों का पंजीकरण कराने के लिए प्रधानाचार्यों को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें