फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्जनदीय तबादले में अवैध उगाही के लगे आरोप

विज्ञापन
अंतर्जनदीय स्थानांतरण में उगाही होने की शिकायत लेकर बीएसए के समक्ष पहुंचे शिक्षक नेतागण - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर शिक्षकों के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण में कार्यमुक्त किए जाने की एवज में वसूली करने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन एवं जिला मंत्री शकुंतला कुशवाहा के नेतृत्व में शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात की और आरोप लगाया कि अंतर्जनपदीय ट्रांसफर में रिलीविंग के नाम पर कुछ शिक्षकों से वसूली की जा रही है। फाइल पर हस्ताक्षर कराने के लिए महिलाओं को घर बुलाया जा रहा है। बीएसए रामप्रवेश ने इसे संज्ञान में लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारियों को जिला मुख्यालय कार्यालय में बुलाकर हस्ताक्षर करवाए एवं रिलीविंग ऑर्डर दिलाए। प्रतिनिधिमंडल में अनिल त्रिपाठी, सतेंद्र जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें