फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर महाविद्यालयी फुटवॉल पुरुष ट्रायल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। भगवान आदिनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन महर्रा में अंतर महाविद्यालयीय फु टबॉल पुरुष प्रतियोगिता ट्रायल का शुभारंभ किया गया। जिसमें बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के विपिन विहारी कॉलेज झांसी, गांधी डिग्री कॉलेज झांसी, साई कॉलेज महोवा, भगवान आदिनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन महर्रा ललितपुर, अतर्रा पीजी कॉलेज, राजीव गांधी कॉलेज बांदा, एसएमटी कॉलेज अर्तरा, शारदा डिग्री कॉलेज झांसी, नेहरू महाविद्यालय और बुंदेलखंड कैंप झांसी आदि महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक प्रदीप कुमार जैन, प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार जैन आईक्यूएसी सेल प्रभारी डॉ. रोहित सिंघई, विनोद कुमार बौद्ध ने दीप जलाकर किया। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से आए समवयक डॉ. अनिल सूर्यवंशी और मुख्य चयनकर्ता डॉ राजीव बवेले के अलावा राकेश कटरा, अमरेंद्रलाल, निधि जैन, बृजमोहन वर्मा, रंजना नामदेव, मधु जैन, भावना सेन, अनुज हुंडैत, अंकित जैन, कृष्णा ग्वाला, पुष्पेंद्र यादव, अनुराग सेन, लक्ष्मी नारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें