फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अधिग्रहीत भूमि पर फसल न बोने की हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। हवाई अड्डा के निर्माण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भूमि अधिग्रहण के साथ पैमाइश पूरी हो चुकी है। अधिग्रहीत भूमि नागरिक उड्डयन विभाग को दी जानी है। शनिवार को राजस्व टीम ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

करीब पांच पूर्व मुख्यमंत्री ने गल्ला मंडी के पास स्थित हवाई पट्टी को विकसित करते हुए हवाई अड्डा बनाने की घोषणा की थी। जिला प्रशासन ने हवाई पट्टी और उससे सटे गांव सेवनी में 390 एकड़ भूमि चिन्हित करते हुए शासन को प्रस्ताव भेजा। अक्तूबर 2021 से जिला प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण शुरू किया। शनिवार को राजस्व विभाग की टीम ने हवाई पट्टी के आसपास की भूमि का मुआयना किया। किसानों को अधिग्रहीत भूमि पर फसल न बोने की हिदायत दी। अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने अधिग्रहीत भूमि के चारों ओर खाई खोदने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार घनेंद्र तिवारी, कानूनगो अच्छेलाल, लेखपाल सूरज प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें