ललितपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने बुधवार को जिला कारागार का निरीक्षण कर बंदियों को दी जाने वाली व्यवस्थाएं परखीं और अधिकारियों को निर्देश दिए।
जनपद न्यायाधीश नरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर प्राधिकरण के सचिव मयंक जायसवाल ने जिला कारागार के निरीक्षण में पुरुष बैरक, महिला बैरक, भोजनशाला, अस्पताल का निरीक्षण किया और बंदियों को दी जाने वाली व्यवस्थाएं परखीं। जिला कारागार में निरीक्षण के समय शिवमूरत सिंह जेल अधीक्षक, वैभव कुमार जैन, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल, विक्रम सिंह ठाकुर, डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउन्सिल, चिकित्साधिकारी डाॅ. विजय कुमार द्विवेदी, कारापाल जीवन सिंह, उपकारापाल प्रिंस बाबू, शकुंतला देवी एवं न्यायालय की ओर से रोहित राठौर, नदीम खां उपस्थित रहे।