फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: विधानसभा चुनाव के लिए ईवीएम का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को निष्पक्ष संपन्न कराने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नामित नोडल अधिकारी नरेंद्र कुमार मीणा ने जनपद में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के इंजीनियर्स एम-3 मॉडल की ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की तकनीकी जांच कर रहे हैं। नोडल अधिकारी नरेंद्र कुमार मीणा ने एफएलसी हॉल का भ्रमण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता और मशीनों के रखरखाव व भंडारण का जायजा लिया। उन्होंने बीईएल इंजीनियर्स को सतर्कता और शुद्धता से जांच कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश ने एफएलसी प्रक्रिया की प्रगति बताई। उन्होंने प्रशासनिक व सुरक्षा तैयारियों की भी जानकारी दी। नोडल अधिकारी ने जनपद की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार, समाजवादी पार्टी से नेपाल सिंह और आम आदमी पार्टी से हरदयाल सिंह भी शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें