फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जियां हुई मंहगी, दाम दोगुने होने से कम हो रही बिक्री

विज्ञापन
सब्जी मंडी में लगी सब्जी की दुकानें - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। सब्जी के दाम आसमान छूने लगे हैं, जिससे आम आदमी सब्जी खाने से परहेज करने लगे हैं। बाजार में आलू, प्याज, टमाटर के दाम सुनकर लोग बिना खरीदे ही घर वापस लौट आते हैं। कई सब्जियों के दाम दोगुने तक हो गए हैं। जो लोग पहले एक सप्ताह के लिए सब्जियों की खरीदारी करते थे, अब वह आधा किलो और पाव भर के हिसाब से सब्जी खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन के समय सब्जी के दाम गिर गए थे। उस समय दाम इतने सस्ते हो गए थे कि किसानों की लागत नहीं निकल पा रही थी। तमाम किसानों ने नुकसान कम करने के लिए सब्जी की फसलों को अन्ना जानवर से चरा ली थी तो कइयों ने कल्टीवेटर से खेत की जुताई करा ली थी। हालांकि, कई किसानों ने हिम्मत नहीं हारी और वे नुकसान झेलते रहे। अनलॉक की शुरुआत होते ही सब्जी के दाम सामान्य हो गए। इससे किसानों को घाटे से उबरने में मदद मिली। वर्तमान में स्थानीय स्तर पर सब्जी की फसलें लगभग समाप्त हो चुकी है, जिससे सब्जी के दामों में उछाल आ गया है। बाजार में सब्जी मंहगी होने के कारण लोग अब कम खरीद रहे हैं। आलू, प्याज और टमाटर सहित कई हरी सब्जियां मंहगी हो गई हैं, जिससे आम लोगों का हरी सब्जी खाना मुश्किल हो गया है।
-----
स्थानीय किसानों के पास अब सब्जी नहीं रही। बाजार में जो भी सब्जी आ रही है, वह बाहर से आ रही है। कई सब्जियों के दाम दोगुने तक हो गए हैं।
- राजू कुशवाहा, सब्जी विक्रेता
-----
स्थानीय किसानों के पास सब्जी नहीं बची है, इसलिए सब्जी बाहर से आ रही है। इस कारण सब्जी इतनी महंगी हो गई है।
- फैयाज मुहम्मद, सब्जी विक्रेता
-----
आलू, प्याज व टमाटर सहित कई सब्जियों के दाम बढ़े हैं। कई हरी सब्जियां को लेने से ग्राहक कतरा रहे हैं। जब तक किसानों की फसल तैयार नहीं हो जाती, तब तक बाहर से ही मंगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

- सुनील कुशवाहा, सब्जी विक्रेता
-----
बढ़ते दाम देख सब्जियां खरीदने में सोचना पड़ रहा है। कई बार थोक दुकानदार से ले आते हैं। महंगाई के कारण बिक्री कम हो रही है, जिससे कुछ सब्जियां खराब हो जाती हैं। इससे नुकसान भी हो रहा है।
विज्ञापन

-जाहर सिंह राजपूत, सब्जी विक्रेता
----
ये हैं सब्जियों के दाम (किलोग्राम में)
धनिया- 200 रुपये
आलू- 40 रुपये
प्याज- 60 रुपये
टमाटर- 50 रुपये
लौकी- 40 रुपये
तोरई- 50 रुपये
मिर्च- 60 रुपये
बैगन- 30 रुपये
भिंडी- 40 रुपये
अदरक- 60 रुपये
गोभी- 70 रुपये
लहसुन- 160 रुपयेे
ककड़ी- 30 रुपये
रोंसा- 40 रुपये
शिमला मिर्च- 80 रुपये
---------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें