फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने को बच्चों में उत्साह

विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देती बच्चियां - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। इन दिनो कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में स्कूल भी नहीं खुल रहे हैं। बच्चे स्कूल नहीं जा पाने के कारण स्वतंत्रता दिवस भी नहीं मना पा रहे थे। ऐसे में अमर उजाला की मुहिम मां तुझे प्रणाम बच्चों के लिए काफी कारगर साबित हो रही है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के खतरे की वजह से इस बार सभी शिक्षण संस्थान बंद चल रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चे विद्यालय भी नहीं जा पाएंगे। ऐसे में वे अपने देश प्रेम के जज्बातों को घर पर रहकर ही अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम का हिस्सा बन रहे हैं। इसके अंतर्गत बृहस्पतिवार को शहर के बच्चों ने फैंसी ड्रेस पहनी और घर से ही अपने राष्ट्रप्रेम के जज्बे की भावनाओं को अमर उजाला के साथ साझा किया। बच्चे अपने घर पर रहते हुए अमर उजाला के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारियों में लगे हुए हैं। वे अपने घर पर तैयार होकर उनकी तस्वीरें अमर उजाला को भेज रहे हैं और अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की वीडियो बनाकर अमर उजाला को साझा कर रहे हैं। कोई बना सुभाषचंद्र बोस तो कोई चंद्रशेखर आजाद बनके अपनी फोटो भेज रहे हैं।
अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम का हिस्सा बनकर बहुत खुशी हो रही है। मैने घर पर ही मां सरस्वती का स्वरूप धारण किया और अपनी तस्वीर अमर उजाला के साथ साझा की। अमर उजाला की इस मुहिम से हम सभी को घर पर रहते हुए ही स्वतंत्रता दिवस मनाने का मौका मिला है।
विज्ञापन

- आदिका जैन
आज मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मैं अमर उजाला के साथ स्वतंत्रता दिवस मना रहा हूं। कोरोना के चलते स्कूल बंद हैं और अब अमर उजाला ने हमें स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए मंच दिया है। इससे हम अपनी भावनाओं को अमर उजाला के माध्यम से व्यक्त कर पा रहे हैं।
- चेष्टा जैन
कोरोना वायरस के खतरे से बचे रहने के लिए स्कूल नहीं खुल रहे हैं। फिर भी हमें स्वतंत्रता दिवस मनाने का मौका अमर उजाला ने दिया है। बेहद खुशी हो रही है कि मैं अपनी अभिव्यक्ति अमर उजाला के माध्यस से अनेक लोगों तक पहुंचा पा रहा हूं।
- सानिध्य जैैन
अमर उजाला के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने का मौका मिला है, इसलिए हम लोग पूरी तैयारी कर रहे हैं और अपनी प्रस्तुतियों की तस्वीरें और वीडियो क्लिप अमर उजाला के साथ साझा कर रहे हैं।
- देवांश जैन
अमर उजाला की मुहिम मां तुझे प्रणाम के माध्यम से हम लोग घर पर रहते हुए ही अपनी प्रस्तुतियों को अनेक लोगों तक पहुंचा पा रहे हैं। ये सब अमर उजाला फाउंडेशन के कारण ही हो पा रहा है। घर से ही स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए हम सब बहुत खुश हैं। - यथार्थ श्रीमाली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें