फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर खजुराहो एक्सप्रेस ट्रेन अब प्रयागराज तक चलेगी

विज्ञापन
train - फोटो : train
विज्ञापन
ललितपुर। इंदौर से खजुराहो जाने वाली इंदौर खजुराहो एक्सप्रेस ट्रेन अब अंबेडकर नगर से प्रयागराज तक चलाई जाएगी। कोरोना महामारी के चलते अभी इस ट्रेन का संचालन नहीं हो रहा था। ट्रेनों का नियमित संचालन शुरू होने के साथ ही यह ट्रेन प्रयागराज तक जाएगी और ट्रेन का संचालन सप्ताह में चार दिन किया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे ने टीकमगढ़ खजुराहो रेल मार्ग पर इंदौर से खजुराहो के मध्य चलने वाली इंदौर खजुराहो एक्सप्रेस ट्रेन अब को प्रयागराज और डा.अंबेडकर नगर तक बढ़ा दिया है। इस ट्रेन को सप्ताह में चार दिन तक प्रयागराज डॉ. आंबेडकर नगर प्रयागराज एक्सप्रेस के रूप में संचालित जाएगा। इंदौर से खजुराहो के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 19664 और 19663 ट्रेन सप्ताह में चार दिन अब नए नंबर 14116 और 14115 से प्रयागराज से डा. अंबेडकर नगर तक चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 14116 प्रयागराज से डा. अंबेडकर नगर के लिए सप्ताह में मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार के दिन चलाई जाएगी। जबकि, डा.अंबेडकर नगर से यह ट्रेन संख्या 14115 डॉक्टर अंबेडकर नगर प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार, बुधवार, शनिवार और रविवार को डा. अंबेडकर नगर से प्रयागराज के लिए संचालित की जाएगी।
,,,
रेलवे स्टेशनों पर ठहराव
डॉक्टर अंबेडकर नगर से प्रयागराज के मध्य चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन दोनों ओर से इंदौर, फतेहाबाद, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, सांची, विदिशा, बीना, ललितपुर, टीकमगढ़, खरगापुर, छतरपुर, खजुराहो, महोबा, बांदा, चित्रकूट धाम कर्वी, मानिकपुर, शंकरगढ़, नैनी एवं प्रयागराज रेलवे स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में चार सामान्य श्रेणी के कोच, सात स्लीपर, चार थर्ड एसी कोच और एक सेकंड एसी कोच भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

,,,,,,
इंदौर खजुराहो एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन अब नए नंबरों 14116 और 14115 के साथ डा. अंबेडकर नगर से प्रयागराज तक बढ़ाया गया है। ट्रेनों का नियमित संचालन शुरू होने के दिन से ही यह ट्रेन अंबेडकर नगर से प्रयाग प्रयागराज तक चलाई जाएगी।
विज्ञापन

मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी रेलवे झांसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें