फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी पर कार्रवाई की जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व कानपुर में शहीद पुलिस कर्मियों की शहादत पर प्रश्नचिह्न लगाकर सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर जिला यूथ कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि मोहल्ला तालाबपुरा व रावतयाना निवासी दो व्यक्ति लगातार फेसबुक पर गांधी परिवार के राहुल गांधी व प्रियंका गांधी पर विभिन्न पोस्ट के माध्यम से अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। कानपुर में शहीद हुए पुलिस कर्मियों की शहादत पर भी प्रश्नचिह्न लगा कर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। इससे माहौल बिगड़ने की आशंका है। मांग की है कि दोनों व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज किया जाए। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष अंकित यादव, अजय तोमर, हरिबाबू शर्मा, अमित कुशवाहा, उवेश खान, नीताराजा, दीक्षा परमार, रितिक शुक्ला, अशोक कुमार, रोहित कुशवाहा, संजय जाटव आदि के हस्ताक्षर बने हैं। इसी तरह समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तिलक सिंह यादव ने अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। शुत्रघ्न यादव, ह्देश मुखिया, पुष्पेंद्र, रवि खटीक, अकबर आलम, दीपक सेन, शिवम तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें