फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षो पुराना अतिक्रमण हटते ही दिखाई देने लगी नालियां

विज्ञापन
सावरकर चौक पर अतिक्रमण हटते ही नजर आई नाली - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
बरसात के बाद नालियों से हटा अतिक्रमण
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका ने शहर में अतिक्रमण अभियान चलाकर नालियों से अतिक्रमण हटा दिया है। इससे अब कई वर्षों से ढकी नालियां दिखने लगी हैं लेकिन अगर यही कवायद बारिश से पहले की जाती तो शहर के लोगों को जलभराव की समस्या से न जूझना पड़ता।
बारिश में पानी निकासी न होने पर शहर में जलभराव हो गया था। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई थी। इस पर पालिका कर्मियों ने नालियों से कब्जे हटाए। घंटाघर से आजाद चौक नालियों से कब्जा हटाया गया। इस पर पता चला कि नालियों की वर्षों से सफाई नहीं हुई है। कुछ दुकानदार तो नाली पर कब्जा करके दुकानदारी कर रहे हैं। सावकर चौक में तो चौड़ी नाली निकली।
विज्ञापन

कसाई मंडी के सड़क किनारे का अतिक्रमण हटाया गया, तब लोगों को यहां बनी नाली नजर आई। इतना ही नहीं सार्वजनिक शौचालय भी अतिक्रमण में छिपा था। पानी की बड़ी टंकी से लेकर बीएसए कार्यालय तक कई दुकानदारों ने स्वत: ही अतिक्रमण हटा लिया है। जब यहां से अतिक्रमण हटा तो क्षतिग्रस्त नाली निकल आई। कुछ लोग नाली पर अभी भी कब्जा किए बैठे हैं। शहर में अभी भी कई जगहों पर नाली पर अतिक्रमण बना हुआ है।
विज्ञापन

-----
अतिक्रमण हटाने के दौरान कई नालियों से कब्जा हटाया गया है। इसमें क्षतिग्रस्त निकली नालियों की मरम्मत कराई जाएगी। दुकानदारों से स्पष्ट कहा गया है कि कोई भी नाली पर स्थायी निर्माण नहीं करेगा। यदि नाली से दुकान आने - जाने में असुविधा हो रही है तो वह लोहे के जाल से ढक सकते हैं। इस तरह जब नाली की सफाई की जरूरत होगी, तब उसे आसानी से हटाया सके।
- मधुसूदन जायसवाल, अधिशासी अधिकारी , नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें