फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: खाद की दुकानों व समितियों पर बढ़ी डीएपी की मांग

विज्ञापन
इलाइट से नहर रोड पर ​स्थित उर्वरक की दुकान पर लगी डीएपी खरीदने को भीड़
विज्ञापन
ललितपुर। खाद की दुकानों व सहकारी समितियों पर रबी की फसल के लिए डीएपी की मांग बढ़ गई है। दुकानों व समितियों पर बड़ी संख्या में किसान पहुंच रहे हैं और डीएपी के लिए घंटों लाइन में लग रहे हैं। वहीं मड़ावरा के पारौल समिति पर कई किसानों ने डीएपी नहीं मिलने पर सड़क पर बैठकर अपना विरोध जताया।
विज्ञापन

जिले में इस बार रबी की फसल के लिए अब तक 1200 मीट्रिक टन डीएपी का वितरण हो चुका है, जबकि अभी भी लगातार मांग बढ़ रही है, जिसके चलते दुकानों पर किसानों की लंबी लाइनें लग रही हैं।
-
2760 मीट्रिक टन की आईपीएल की रैक आई, 1370 मीट्रिक टन डीएपी रात में आने की संभावना
विभागीय जानकारी के अनुसार 2760 मीट्रिक टन आईपीएल की एक रैक मंगलवार को आ चुकी है और इसके बाद बुधवार की रात को भी 1360 मीट्रिक टन डीएपी की एक रैक आने की संभावना है। इसके साथ ही एक दिन बाद इफको की डीएपी की 2760 मीट्रिक टन की रैक आएगी।
विज्ञापन



कैप्सन-भजनलाल।
साठ किलोमीटर दूर मड़ावरा के ग्राम बरौदिया से डीएपी लेने के लिए आए हैं। यहां उर्वरक की दुकान पर सुबह आठ बजे से लाइन में लगे हैं, लेकिन अब तक नंबर नहीं आ सका है। अब डेढ़ बज रहे हैं। अभी भी एक घंटा और लग सकता है।
-भजनलाल, किसान, ग्राम बरौदिया, मड़ावरा।
-

कैप्सन-धन सिंह।
खाद तो यहां मिल रही है, लेकिन समय बहुत लग रहा है। सुबह लगभग साढ़े आठ बजे से डीएपी लेने के लिए लाइन में लगे हैं, धूप भी हो रही है। खाने पीने को कहीं जाते हैं, तो लाइन टूट जाएगी और फिर से नंबर लगाना पड़ेगा।
-धन सिंह, ग्राम तालगांव।
-
पारौल समिति पर खाद नहीं मिलने से नाराज किसानों ने सड़क पर बैठकर जताया विरोध
वहीं मड़ावरा अंतर्गत पारौल समिति पर बुधवार की सुबह खाद नहीं मिलने से नाराज कुछ किसानों ने सड़क पर बैठकर विरोध जताया। किसानों ने आरोप लगाया कि खाद वितरण में भी भेदभाव किया जा रहा है।
-
जनपद में किसानों को डीएपी की कोई कमी न रहे, इसके लिए लगातार डीएपी और आईपीएल की रैक आ रही हैं। आईपीएल की एक रैक आ चुकी है, जबकि कृभको की डीएपी की एक रैक बुधवार की देर रात या बृहस्पतिवार की सुबह तक लग जाएगी। इसके बाद शुक्रवार की सुबह भी डीएपी की 2760 मीट्रिक टन खाद आने की संभावना है। संबंधित क्षेत्र में डीएपी के स्टॉक और वितरण पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

-रंजीत कुमार चौरसिया, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें