29 सालों में जिले में खूब खुले स्कूल, कॉलेज और महाविद्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में 29 साल के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति आई और अब यहां पर 126 हाईस्कूल-इंटर कॉलेज और 20 से अधिक निजी व सरकारी महाविद्यालय संचालित हो रहे हैं। जिसका लाभ यहां के बच्चों को शिक्षा के रूप में मिल रहा है और वह शिक्षित होकर सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में उच्च पदों के लिए चयनित हो रहे हैं।
पूर्व में जहां यहां पर गिने चुने हाईस्कूल-इंटरमीडिएट और महाविद्यालय संचालित होते थे। शिक्षा का स्तर ग्रामीण क्षेत्रों में खराब होने के चलते आर्थिक रूप से कमजोर व गरीब परिवारों के बच्चे या तो स्कूल नहीं जाते थे या फिर पांच या आठवीं तक ही पढ़ते थे। लेकिन अब यहां पर आठ राजकीय इंटर, 31 राजकीय हाईस्कूल, 11 अशासकीय सहायता प्राप्त और करीब 76 वित्त विहीन विद्यालय हो चुके है। इसके साथ जिले में 30 से अधिक निजी महाविद्यालय संचालित हो रहे हैं। इनमें पैरा मेडिकल कॉलेज, आईटीआई, कृषि महाविद्यालय, लॉ कॉलेज, राजकीय पॉलीटेक्नीक कॉलेज, बीएड कॉलेज, बीटीसी कॉलेज संचालित हो रहे हैं।
-
बालिका शिक्षा को मिली उड़ान तो यूपी बोर्ड परीक्षा की मेरिट में बनाने लगी स्थान
29 वर्ष में जिले में शिक्षा के संशाधन बढ़ने और बालिका शिक्षा को लेकर आमलोगों के जागरुक होने से यहां की बालिकाएं अब यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। साथ में जिले के साथ साथ प्रदेश स्तर की मेरिट में स्थान भी बना रही हैं।
-