ललितपुर। दीपावली नजदीक आते ही घरों को चमकाने और सजाने-संवारने की तैयारी तेज हो गई है। इसके साथ ही शहर के रंग-पेंट बाजार में भी रौनक बढ़ने लगी है। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुटने लगी है। लोग अपनी पसंद और बजट के अनुसार रंग, पेंट, डिस्टेंपर और वार्निश की खरीदारी कर रहे हैं।
इस बार बाजार में ब्रांडेड कंपनियों के उत्पादों के साथ स्थानीय कंपनियों के पेंट भी उपलब्ध हैं। कारोबारियों को उम्मीद है कि त्योहार नजदीक आने के साथ बिक्री में और तेजी आएगी। उन्होेंने बताया इस बार लंबे समय तक बारिश होने के कारण रंगाई-पुताई के काम धीमा रहा। हालांकि नवरात्र शुरू होने के बाद बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। बारिश के कारण मकानों की दीवारों पर पेंट कराने की जरूरत भी बढ़ी है। ऐसे में कारोबारियों को आने वाले दिनों में अच्छी बिक्री की उम्मीद है। वहीं दुकानदारों ने बताया कि पिछले साल की तुलना में रंगाई पुताई के सामान 10 से 15 फीसदी बढ़े हुए आए हैं। इसके बाद भी ग्राहक दुकान से सामान खरीद रहे हैं।
-
फोटो-45
इस बार पेंट की कीमतों में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है। हालांकि कुछ उत्पादों के दाम 10 से 15 फीसदी तक बढ़े हैं। बाजार में वाटरप्रूफ और प्रीमियम इमल्शन पेंट की मांग बनी हुई है। ग्राहक घरों की दीवारों को आकर्षक बनाने के लिए नए रंगों और बेहतर गुणवत्ता वाले पेंट को प्राथमिकता दे रहे हैं।
- अनमोल साहू, दुकानदार
-
फोटो-46
नवरात्र के साथ बाजार में ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है। दीपावली त्योहार को देखते हुए पर्याप्त स्टॉक जुटा लिया है। रंग-पेंट के साथ भवन निर्माण सामग्री और डिस्टेंपर की बिक्री में भी तेजी देखने को मिल रही है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोग खरीददारी करने को आने लगे हैं।
अजय प्रजापति
-
यह है रेट सूची
पेंट - 300 रूपये प्रति लीटर
इमलसन - 90 रूपये - 20 लीटर
डिसटेंपर - 50 रूपये प्रति लीटर
पुताई ब्रुश - 50 रूपये से 250 रूपये तक
पुट्टी- 650 रूपए की 40 किलोग्राम की बोरी