फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सैंकड़ा दुकानों से बढ़ेगी पालिका की आमदनी

Sat, 02 Jul 2016 12:21 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
कमाई - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। आर्थिक तंगी से जूझ रही नगर पालिका की आय बढ़ाने के लिए पालिका अध्यक्ष ने दुकानों का निर्माण कराने की मुहिम चालू कर दी है। नगर के कटरा बाजार, पुराना बस स्टैंड व सब्जी मंडी में करीब एक सैकड़ा से अधिक दुकानों का निर्माण कराया जाएगा, इसका प्रस्ताव विभाग द्वारा तैयार कर लिया गया है। शनिवार को आयोजित बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद विधिवत कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन


विगत वर्ष 2015-16 से नगर पालिका बजट के अभाव का दंश क्षेल रही है। शासन ने विभाग का वार्षिक बजट कम कर दिया है, वहीं सफाई कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि से व्यय करीब दो गुना हो गया है। विभाग की आय बढ़ाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल व अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार ने पालिका की दुकानें बनाने का निर्माण लिया है, ताकि दुकानों से आने वाली प्रीमियम राशि व किराए से विभाग की आय बढ़ सके। विभाग द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव के अनुसार कटरा बाजार में स्थित नगर पालिका की भूमि संख्या 3881 पर विसातखाना लाईन में करीब 631 वर्गमीटर रकवा पर 61 दुकानें व पसरट लाईन में करीब 533 वर्गमीटर रकवा भूमि पर 31 दुकानें पूर्व से भूतल पर निर्मित है, उक्त दुकानें के ऊपर प्रथम तल पर दुकानों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसी तरह सीएमओ कार्यालय के सामन पुराने बस स्टैंड पर नगर पालिका की भूमि संख्या 3655 पर करीब 100 वर्ममीटर रकवा में भूतल पर 18 दुकानें पूर्व में निर्मित हैं, उक्त दुकानों के प्रथम तल पर दुकानों के निर्माण व नझाई बाजार सब्जी मंडी में जहां पर थोक व्यापारी विभाग के किराएदार हैं, वहां पर भूतल व प्रथम तल पर दुकानों के निर्माण कराने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। नगर पालिका द्वारा एक सैंकड़ा से अधिक दुकानों के निर्माण कराने की कार्ययोजना तैयार गई है।

मवेशी बाजार में हो सकता है दुकानों का निर्माण
मवेशी बाजार में स्थित आराजी संख्या 3053 को नगर पालिका पूर्व में फ्रीहोल्ड करा चुकी है, लेकिन इस भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अस्थायी दुकान बनाकर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया गया है। नगर पालिका पिछले काफी लंबे समय से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन से अवैध कब्जाधारियों को हटाने के लिए अनुमति व पुलिस बल की मांग कर रही है, लेकिन अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। विगत माह शासन के निर्देशन पर नगर पालिका क्षेत्र में स्थित विभाग के खुले मैदानों व पार्कों की भौतिक स्थिति का ब्यौरा समाचार पत्रों में प्रकाशित किया गया था। इस पर नदीपुरा निवासी रमजान अली द्वारा आपत्ति दर्ज कराई गई थी, आपत्ति का निस्तारण नगर पालिका के पक्ष में किया गया। अवैध कब्जाधारियों के हटाकर यहां पर पालिका द्वारा दुकानों का निर्माण कराया जाएगा, इसका प्रस्ताव पूर्व में बोर्ड द्वारा स्वीकृत है। इसी तरह आराजी संख्या 811 फूटा बंगला पर संजय चौबे व आराजी संख्या 514 गिन्नौट बाग पर उर्स कमेटी द्वारा आपत्ति दर्ज कराई गई थी, इसमें गिन्नौट बाग की आपत्ति का निस्तारण भी पालिका के पक्ष में हुआ है, वहीं फूटा बंगला को यथावत स्थिति में रखा गया है। शासनादेश के अनुसार उक्त मामलों में कोई भी व्यक्ति अब एक माह के भीतर राज्य सरकार के पास अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है, जिसका निस्तारण शासन स्तर पर किया जाएगा।
विज्ञापन


बोर्ड बैठक आज
नगर पालिका की माह जुलाई की बोर्ड बैठक का आयोजन शनिवार की सुबह साढ़े 10 बजे से किया जाएगा। इस बार भी विभागीय बजट पास नहीं होने के कारण यह बोर्ड बैठक पिछली बैठक की तरह हवा हवाई हो सकती है।

विभाग की आए बढ़ाने के उद्देश्य से नगर में स्थित विभाग के विभिन्न स्थानों पर दुकानों का निर्माण कराने की कार्ययोजना तैयार की गई है। बोर्ड में प्रस्ताव पास होने के बाद विधिवत कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

- सुभाष जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें