फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाली, बालाबेहट, धौर्रा में ‘ब्लैक आउट’

Sat, 02 Jul 2016 12:17 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
इलैक्‍ट्रीस‌िटी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में हल्की बारिश होने से हुए फाल्ट के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में रात भर अंधकार पसरा रहा। जगह-जगह इंसुलेटर फटने से पाली, बालाबेहट व धौर्रा क्षेत्र के दर्जनों गांवों की बिजली आधी रात से सुबह तक ठप रही। वहीं शुक्रवार की शाम को बारिश होने से 33 केवीए लाइन फाल्ट में आ गई, जिससे बिरधा व पाली सब स्टेशन के अंतर्गत दर्जनों फीडरों की बिजली घंटों तक गुल रही।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात पाली स्थित 33 केवीए सब स्टेशन के अंतर्गत पाली, बालाबेहट व धौर्रा फीडर के तहत दर्जनों गांवों की बिजली आधी रात से सुबह तक छह से सात घंटे तक गुल रही। बृहस्पतिवार की आधी रात को करीब बारह बजे हाइटेंशन लाइनों में फाल्ट के कारण इनकमिंग मशीन ट्रिप हो गई। बार-बार फीडरों से सप्लाई ट्राई करने के बाद भी मशीन ट्रिप हो रही थी। विद्युत कर्मियों ने सुबह पेट्रोलिंग की, जिसमें कई फीडरों के हाइटेंशन लाइनों पर करीब आधा दर्जन इंसुलेटर खराब मिले। इंसुलेटर खराब होने के कारण पाली, बछलापुर, बंट, धौर्रा, जामुनधाना समेत दर्जनों गांवों की बिजली रात भर गुल रही। विद्युत कर्मियों द्वारा इंसुलेटर बदलकर फीडरों की बिजली आपूर्ति सुचारु की।

वहीं, बारिश होने के कारण बिरधा व पाली विद्युत सब स्टेशन की 33 केवीए लाइन में शुक्रवार की शाम 4.50 बजे फाल्ट हो गया, जिससे बिरधा व पाली के अंतर्गत आने वाले सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिरधा, नाराहट, खितवांस, बंगरिया, गौना, पाली, बछलापुर, समेत एक सैकड़ा से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति घंटों गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें