फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटना : जैन मंदिर में चोरी, मुख्य गेट का ताला तोड़कर दान पात्र में रखी धनराशि ले गए चुराकर

विज्ञापन
विज्ञापन
- कस्बा गिरार के आदिनाथ स्वामी अतिशय क्षेत्र गिरार गिरी मंदिर में पार्श्वनाथ जिनालय में हुई घटना
विज्ञापन

- मंदिर समिति ने एसपी को दिया ज्ञापन, चोरी का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर-मड़ावरा। जिले में सक्रिय चोर लगातार मंदिरों को निशाना बनाते हुए चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। अभी पुलिस महरौनी में मंदिर में हुई चोरी की ठीक से जांच भी नहीं कर पाई थी कि चोरों ने 30 जुलाई की रात को कस्बा गिरार के आदिनाथ स्वामी अतिशय क्षेत्र गिरार गिरी मंदिर में पार्श्वनाथ जिनालय के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर यहां रखे दानपात्र में रखी धनराशि चुराकर ले गए। मंदिर समिति ने पुुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

थाना गिरार अंतर्गत कस्बा गिरार में आदिनाथ स्वामी अतिशय क्षेत्र गिरार गिरी मंदिर में पार्श्वनाथ जिनालय है। यह मंदिर आसपास के जैन समाज के लोगों की आस्था का केंद्र है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे मंदिर में नियुक्त पुजारी अरविंद जैन प्रतिदिन की भांति पूजा-अर्चना करने को पहुंचे तो यहां मुख्य गेट का ताला टूटा पड़ा था। अंदर गए तो परिसर में रखी दान पात्र खुला पड़ा था और उसके अंदर रखी दान धनराशि गायब थी। अज्ञात चोरों ने रात के समय मंदिर के गेट का ताला तोड़कर दान पात्र की धनराशि चोरी कर ले गए थे। मंदिर में चोरी होने की जानकारी पुजारी ने मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों को दी। सूचना पर सभी पदाधिकारी एवं समाज के लोग मौके पर पहुंचे और थाना गिरार पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मंदिर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। इसके बाद मंदिर कमेटी के पदाधिकारी पुलिस कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक से मुलाकात कर एक ज्ञापन दिया। जिसमें घटना का शीघ्र खुलासा कर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। एसपी ने सभी को जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन पर प्रदीप कुमार, अभिषेक जैन, सुधीर जैन, चक्रेश कुमार जैन, आशीष जैन, विनोद कुमार, राजेंद्र जैन, राजेश कुमार सहित अन्य लोगों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें