फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: शादी वाले घर में दूल्हे के भाई के कमरे को चोरों ने बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शादी वाले घर में चोरों ने घुसकर कमरे में रखी अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात चुराकर ले गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली अंतर्गत ग्राम मसौरा कलां निवासी मुरारी सूरज कुशवाहा के छोटे भाई शिवम की शादी थी। घर में रिश्तेदार आए हुए थे। खाना कार्यक्रम होने के बाद 30 अप्रैल को शिवम की बरात मध्य प्रदेश के चंदेरी गई थी। जिसमें परिजन के साथ-साथ गांव और रिश्तेदार गए हुए थे। घर में महिलाएं मौजूद थीं। सभी महिलाएं अन्य कमरें में मौजूद थीं, उनके साथ सूरज की पत्नी अर्चना भी सो रही थी। इसी दौरान देर रात को अज्ञात चोर सूरज के कमरे में घुसे और यहां रखी अलमारी का लॉक खोलकर अर्चना कुशवाहा के जेवरात चोरी करके ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह अन्य महिलाओं के साथ अर्चना सोकर उठी और कमरे में गई तो यहां अलमारी का लॉक खुला मिला और उसमें रखे जेबरात गायब मिले। शादी वाले घर में रात को चोरी होने की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए थे। पीड़ित सूरत के पिता मुरारी कुशवाहा ने बताया कि चोर अन्य जेवरात तो चोरी कर ले गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सदर रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि घटना को लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें