फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस स्कूल में संसाधनों की कमी, कार्ययोजना तैयार कर कराएंगे काम : गुणमाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालय प्रबंधन समिति,ग्राम प्रधान व अध्यापकों की संगोष्ठी और उन्मुखीकरण कार्यशाला हुई
विज्ञापन


पुलवारा। ब्लॉक संसाधन केंद्र में शनिवार को बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं के विस्तृत प्रचार- प्रसार के लिए संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन हुआ। ब्लॉक प्रमुख गुणमाला सिंह लोधी ने कहा कि बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने में शिक्षक, प्रधान व अभिभावकों की भूमिका अहम होती है। क्षेत्र में जिन विद्यालयों में संसाधनों की कमी है उन विद्यालयों की कार्ययोजना तैयार कराकर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी शैलजा व्यास ने कहा कि अभिभावकों को जागरूक कर उनके बच्चों को विद्यालय भेजने में प्रधानों को जिम्मेदारी निभानी चाहिए। विशाल गुप्ता ने ही दीक्षा एप से संबंधित जानकारी से अवगत कराया गया। शेर सिंह यादव, हेमंत तिवारी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन एआरपी विशाल भारती नायक ने और आभार विशाल गुप्ता ने व्यक्त किया। इस दौरान प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष शेर सिंह यादव, ग्राम प्रधान रमेश सहरिया, संकुल प्रभारी नारायण दास, अरविंद राजपूत, राजेंद्र वर्मा, अखिलेश श्रीवास्तव, विक्रम सिंह, राजेश्वरी चौहान, नरेंद्र सिंह चौहान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें