फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नए साल में 15 घरों में किलकारी गूंजने से दोगुनी हुईं खुशियां

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नववर्ष के पहले दिन मेडिकल कॉलेज में 15 बच्चों का जन्म हुआ। बच्चों के जन्म होने से इन परिवारों में नया वर्ष खुशियां लेकर आया। इससे परिवार में नववर्ष की खुशी दोगुनी हो गईं। वहीं, सीएचसी पर भी लगभग 12 से 15 बच्चों ने जन्म लिया।
विज्ञापन

जनपद में नववर्ष को लेकर लोग जश्न मनाने की तैयारियां कर रहे थे। बुधवार की रात 12 बजे के बाद नव वर्ष शुरू हो गया था। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज में बच्चों ने जन्म लेकर परिवार की खुशियां दोगुनी कर दीं। ब्लॉक जखौरा अंतर्गत कस्बा बांसी निवासी मनीषा ने बुधवार की रात को एक बजकर तीन मिनट पर पुत्र को जन्म दिया। वहीं, ब्लॉक महरौनी अंतर्गत ग्राम खिरिया छतारा निवासी गिरजेश ने रात एक बजकर नौ मिनट पर पुत्र को जन्म दिया। वहीं, ब्लॉक जखौरा के कस्बा बांसी निवासी निधि ने एक बजकर 13 मिनट पर पुत्र को जन्म दिया। इसी प्रकार शहर के मोहल्ला घुसयाना निवासी आरती, तहसील पाली मुख्यालय निवासी सोनम समेत अन्य महिलाओं ने कुल 15 बच्चों को जन्म दिया। इनमें दस लड़का व पांच लड़कियों ने जन्म लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें