फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मड़ावरा में 281 प्रगणक करेंगे 333 गणना ब्लॉक में जनगणना

Sun, 01 Nov 2026 01:30 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ावरा। भारत की जनगणना 2027 के दूसरे चरण की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। इसको लेकर प्रत्येक तहसील में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण का कार्य चल रहा है। शनिवार को तहसील मड़ावरा में प्रशिक्षण का दूसरा चरण संपन्न हुआ।
विज्ञापन

सहायक चार्ज अधिकारी नरेश कुमार रावत ने बताया कि तहसील क्षेत्र को अनुमानित जनसंख्या के आधार पर 333 गणना ब्लॉक में विभाजित किया गया है। गणना कार्य के लिए 281 प्रगणक और 45 पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जनगणना के दौरान प्रगणक अपने क्षेत्र में निवासरत नागरिकों से 40 प्रश्न पूछेंगे। वे कुल 67 बिंदुओं पर सूचना एकत्र करेंगे। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर उपजिलाधिकारी एमएम गुप्ता और चार्ज अधिकारी तहसीलदार अजीत कुमार उपस्थित थे। सहायक चार्ज अधिकारी नरेश कुमार रावत के पर्यवेक्षण में प्रशिक्षण कार्य संपन्न हुआ। ज्योतिरादित्य पटेल, पुष्पेंद्र रावत, हरिशंकर भौंडेले, सोमचंद्र जैन, नोडल संकुल, सुधीर शर्मा, हरिशंकर सोनी, अमित श्रीवास्तव, प्रकाश साहू आदि प्रशिक्षण में सहयोग कर रहे हैं।

निर्धारित समय पर पूरा होगा कार्य
मड़ावरा तहसील के सहायक जनगणना चार्ज अधिकारी नरेश कुमार रावत ने बताया कि 1 से 4 दिसंबर तक प्रगणक अपने निर्धारित क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से सूचना एकत्र करेंगे। इससे पहले, 16 से 30 नवंबर तक आम भारतीय मोबाइल लिंक के जरिये स्व-गणना कर सकते हैं। यह प्रक्रिया निर्धारित समय पर पूरी की जाएगी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ
बीआरसी पर प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में किया गया। इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर देश की एकता को अक्षुण्ण रखने की शपथ ली गई। सभी ने देश के विकास में सहयोग करने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें